पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन (Fawad Hussain) ने भारत के मिशन 'चंद्रयान 3' को मानव इतिहास का बेहद खास मौका बताया है। यह उनके उस बयान के बिल्कुल उलट है, जो उन्होंने 2019 में 'चंद्रयान 2' को लेकर दिया था।उन्होंने इस मिशन के लिए न सिर्फ भारत को बधाई दी, बल्कि पाकिस्तान में 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग के प्रसारण की भी समर्थन किया। हुसैन, पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में विज्ञान और तकनीक मंत्री थे।
