Parliament Security Breach: लोकसभा (Lok Sabha) में बुधवार को हुए बड़े सुरक्षा उल्लंघन (Security breach) में सीधे तौर पर शामिल छह नाम अब तक सामने आ चुके हैं। ये घटना 2001 के संसद हमले (Parliament Attack) की 22वीं बरसी के दिन घटी। सागर शर्मा (Sagar Sharma) और मनोरंजन डी (Manoranjan D) लोकसभा के अंदर पीली गैस छिड़क रहे थे, जबकि नीलम आजाद (Neelam Azad) और अनमोल शिंदे (Anmol Shinde) को संसद के बाहर से हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों के दो समूहों के बीच की कड़ी वही गैस थी, जिसका वे छिड़काव कर रहे थे।
