Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Lok Sabha) ने लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज चारों तरफ भारतवासियों की उपलब्धि की चर्चा गौरव के साथ हो रही है। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 और G-20 समिट की सफलता का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज भी कसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज भारत 'विश्व मित्र' के रूप में अपनी जगह बना पाया है। आज पूरा विश्व, भारत में अपना मित्र खोज रहा है, भारत की मित्रता का अनुभव कर रहा है।
