PM Kisan Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) किसानों के लिए चलाई जाने वाली मोदी सरकार की अहम योजना है। अभी तक इस योजना के तहत 10 किश्त ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार जल्द 2000 रुपये की 11वीं किश्त ट्रांसफर करेगी। सरकार ने अपनी इस सर्विस में बदलाव कर दिया है। अब आधार OTP के जरिए ई-केवाईसी करवाने की सुविधा को खत्म कर दिया है।
e-KYC कराने के तरीके में हुआ बदलाव
किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार OTP के जरिए से ई-केवाईसी करवाने की सुविधा को खत्म कर दिया है। अब आपको e-KYC कराने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।
सरकार के इस बदलाव का असर उन किसानों पर पड़ेगा जिन्होंने अभी तक e-KYC नहीं कराई है क्योंकि सरकार ने OTP के जरिये e-KYC कराने की सर्विस सस्पेंड कर दी है। हालांकि, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे अब नजदीकी सीएससी सेंटर्स (Common Service Center) जाकर बायोमिट्रिक वैरिफिकेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हे आपको अपने साथ आधार कार्ड ले जाना होगा। तभी वे किसान 11वीं किस्त का फायदा उठा पाएंगे।
नहीं मिला 10वीं किश्त का पैसा
कुछ किसानों के खाते में 10वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा। जब इस मामले की जानकारी मिली तो पता चला कि उन किसानों ने e-KYC नहीं कराई थी। हाल में ही सरकार ने e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने e-KYC कराने की डेडलाइन दो बार बढ़ाई है। अब किसानों को 31 मई तक e-KYC करानी होगी, तभी अगली किश्त उनके बैंक खाते में आएगी।