Pratima Sharma

Pratima Sharma
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 31 मई को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में 2000-2000 रुपए की 11वीं किश्त ट्रांसफर किया। देश के 10 करोड़ किसानों के खातों में आज कुल 21,000 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। पीएम मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला के रिज मैदान (Ridge Maidan) पर आज खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की है।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme के तहत फंड 2000 रुपए की किश्त जारी करने के साथ ही पीएम मोदी 16 सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात भी की। यह कार्यक्रम आजादी के 75वें वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का हिस्सा है।
क्या आपके खाते में आया पैसा?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपके खाते में पैसा आया है या नहीं यह चेक करने का तरीका हम बता रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
इसके बाद Beneficiaries list under PMKisan पर क्लिक करना है।
इसके बाद स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की अन्य जानकारी दर्ज करें। अंत में 'Get Report' बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद किसान की डिटेल आ जाएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।