PM Kisan Yojana: देश के किसानों की आर्थिक सेहत बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को फायदा मिल रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। झांसी में अब भूतों को भी पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। दरअसल झांसी में हजारों मृतकों को पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा अभी तक मिल रहा है।
