PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं किश्त के 2000 रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं। किसानों के खाते में पैसे आए 15 दिन बीत चुके हैं। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है, तो अभी भी वक्त है। आप सरकार के दिये मोबाइल नबंर और हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बाक कर सकते हैं कि आपकी किश्त क्यूंं लटक गई है। आपके खाते में तुरंत पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
