Get App

Mahatma Gandhi: प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Akhileshअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 12:14 PM
Mahatma Gandhi: प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi 76th Death Anniversary) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के अलावा नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्य तिथि पर राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है।"

X पर प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़ी बातों को अक्सर साझा करने वाले 'मोदीआर्काइव (Modi Archive)' नामक अकाउंट पर पीएम मोदी की निजी डायरी के कुछ पन्ने गांधी के कुछ कोट के साथ साझा किए गए।

Modi Archive ने X पर लिखा, "हम नरेन्द्र मोदी की निजी डायरी के पन्ने आपके साथ साझा कर रहे हैं जो दर्शाते हैं कि उन्होंने न केवल महात्मा गांधी को काफी पढ़ा था, बल्कि अपनी निजी डायरी में गांधी के कोट भी लिखे थे, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है।" बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 1948 में नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें