PM Modi in Bengaluru: पीएम मोदी ने देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन को दखाई हरी झंडी, केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण और एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का भी करेंगे उद्घाटन

PM Modi in Bengaluru: पीएम मोदी ने कर्नाटक पहुंचने के बाद सबसे पहले बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 10:42 AM
PM Modi in Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 नवंबर) से दक्षिण भारत के दो दिन के दौरे पर हैं

PM Modi in Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी 11 और 12 नवंबर को कर्नाटक (Karnataka), तमिलनाडु (Tamil Nadu), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी ने कर्नाटक पहुंचने के बाद सबसे पहले बेंगलुरु में KSR रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन (Bharat Gaurav Kashi Darshan train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने सबसे पहले शुक्रवार को दक्षिण भारत की पहली और देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई, जो बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई (Mysuru-Chennai Vande Bharat Express Train) के बीच चलेगी। वह क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (केएसआर) रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी (South India first Vande Bharat Express) दिखाकर रवाना किया। यह देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।


ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी करेंगे मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जानें किराया और टाइम

ट्रेन संख्या 20607/20608 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-मैसूर-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलर ऑपरेशन 12 नवंबर से दोनों स्टेशनों यानी डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और मैसूर की बीच शुरू होगा। वंदे भारत का इकोनॉमी क्लास या एसी चेयर कार में मैसूर और चेन्नई के बीच का बेसिक किराया 921 रुपये होगा और एग्जीक्यूटिव क्लास से यात्रा करने वालों से 2,295 रुपये चार्ज देना होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

भारतीय रेलवे वंदे भारत को ऑपरेट करती है। ये बिजली से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो अब तक की लॉन्च की गई ट्रेनों का सबसे बेस्ट वर्जन है। एयरकंडीशन कोच और रिकलाइनर सीट इस ट्रेन की खासियत है। एग्जीक्यूटिव क्लास की सीटों में 180 डिग्री रोटेटेबल सीटें होंगी, जबकि इकॉनोमी क्लास की सीटों को आगे की ओर खिसकाया जा सकता है, जैसे कि कारों में होता है। एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में चलेगी। चेन्नई, बेंगलुरु और मैसूर के बीच 16 डिब्बों के साथ चलेगी और इसमें 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

पीएम मोदी के अन्य कार्यक्रम

पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा (Nada Prabhu Kempegowda) की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही 5,000 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Terminal 2 of Kempegowda International Airport) के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान विधान सौध परिसर में संत-कवि कनक दास तथा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।

एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका निर्माण लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके उद्घाटन से एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता बढ़कर सालाना करीब पांच-छह करोड़ होने की उम्मीद है। अभी यह सलाना 2.5 करोड़ है। टर्मिनल-2 को ‘गार्डन सिटी’ बेंगलुरु के लिए एक सम्मान के रूप में डिजाइन किया गया है। यात्री यहां करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली के बीच से गुजरेंगे, जिसकी दीवारों पर भी हरियाली नजर आएगी।

केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पीएम मोदी यहां से पास ही एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां नादप्रभु केम्पेगौड़ा (108 feet bronze statue of Nada Prabhu Kempegowda) की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा में शिरकत करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद वह तमिलनाडु के डिंडीगुल जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।