PM Narendra Modi Lok Sabha Speech : लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर काफी हमलावर दिखे। अपने भाषण में पीएम मोदी ने गांधी परिवार से लेकर विदेश नीति पर अपनी बात रखी। वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते पीएम मोदी ने विपक्ष के सांसदों को एक नई किताब पढ़ने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि, 'विदेश नीति के विषय में वाकई दिलचस्पी है तो JFK's Forgotten Crisis' यह किताब एक प्रसिद्ध विदेश नीति विद्वान ने लिखी है। इसे जरुर पढ़ना चाहिए।'
