प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे e-RUPI, जानिए क्या हैं इस स्कीम के फायदें

यह एक क्यूआर कोड या SMS बेस्ड ई-वाउचर है जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजा जाएगा

अपडेटेड Aug 02, 2021 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार (2 अगस्त) को नया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म e-RUPI लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का कहना है कि यह कल्याणकारी सेवाओं को बिना किसी रुकावट के लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मिलकर डिवेलप किया है।

इसे तैयार करने में हेल्थ मिनिस्ट्री और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की भी मदद ली गई है। इसे एक व्यक्ति और उद्देश्य विशिष्ट डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन बताया जा रहा है।

PMC बैंक के ग्राहकों को भी मिलेगा 90 दिन में 5 लाख रुपए

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में रविवार को एक ट्वीट में कहा, "डिजिटल टेक्नोलॉजी जीवन में एक बड़ा बदलाव ला रही है। इससे "ईज ऑफ लिविंग" को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। e-RUPI एक आधुनिक डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन है जिससे यूजर्स को कई लाभ मिलेंगे।"

e-RUPI एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन है। यह डिजिटल तरीके से सर्विस देने वालों और लाभार्थियों को जोड़ता है।

इससे विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं को बिना किसी रुकावट के लाभार्थियों तक पहुंचाने को सुनिश्चित किया जा सकता है। यह एक QR या SMS बेस्ड ई-वाउचर है जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजा जाता है।


इसके यूजर्स वाउचर को बिना किसी कार्ड, डिजिटल पेमेंट्स ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के सर्विस प्रोवाइडर के पास रिडीम कर सकेंगे।

यह इसे भी पक्का करता है कि सर्विस प्रोवाइडर को भुगतान ट्रांजैक्शन के पूरा होने पर ही किया जाए।

प्री-पेड होने के  कारण इससे सर्विस प्रोवाइडर को निर्धारित अवधि में भुगतान मिल सकेगा। नियमित भुगतान के अलावा इसका इस्तेमाल कल्याणकारी योजनाओं के तहत दवाएं और अन्य सहायता उपलब्ध कराने में भी किया जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।