Get App

Ujjwala Yojana 2.0: पीएम मोदी कल उज्ज्वला योजना 2.0 की करेंगे शुरुआत, सिलेंडर और चूल्हा मिलेगा मुफ्त

Ujjwala Yojana 2.0: पीएम मोदी मंगलवार को यूपी के महोबा जिले से उज्ज्वला योजना 2.0 को लॉन्च करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2021 पर 2:14 PM
Ujjwala Yojana 2.0: पीएम मोदी कल उज्ज्वला योजना 2.0 की करेंगे शुरुआत, सिलेंडर और चूल्हा मिलेगा मुफ्त

Ujjwala Yojana 2.0: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में नए LPG कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला 2.0 (Ujjwala 2.0) योजना को लॉन्च करेंगे। एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana-PMUY-2.0) केतहत लाभार्थियों को न केवल फ्री में LPG कनेक्शन मिलेगा, बल्कि कम से कम कागजी कार्रवाई के साथ गैस चूल्हा और पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी में फ्री में मिलेगा।

सरकार ने कहा है कि इस योजना के तहत प्रवासियों को राशन कार्ड या कोई पता के लिए प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है। उन्हें सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा। इसके जरिए योजना का लाभ हासिल कर सकते हैं।

फिस्कल ईयर 2021-22 में यूनियन बजट में 1 करोड़ नए लाभार्थियों के लिए योजना का विस्तार करने की घोषणा की गई थी। बजट में कहा गया था कि 1 करोड़ से अधिक और लाभार्थियों को कवर करने के लिए उज्ज्वला योजना का विस्तार किया जाएगा।

उज्ज्वला 1.0 योजना के तहत BPL परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को LPG कनेक्शन मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद, योजना का विस्तार अप्रैल 2018 में सात और कैटेगरी SC/ST, PMAY, AAY, सबसे पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह) से महिला लाभार्थियों को शामिल करने के लिए किया गया था। साथ ही लक्ष्य को संशोधित कर 8 करोड़ LPG कनेक्शन कर दिया गया था। यह लक्ष्य सात महीने पहले ही अगस्त 2019 में ही हासिल कर लिया गया। बाद में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 8 कोरड़ किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें