Prahlad Modi Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi brother Prahlad Modi) के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) कर्नाटक में मैसूर के पास एक सड़क दुर्घटना में मामूली तौर पर घायल हो गए हैं। उनके साथ कार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी सवार थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में उनके बेटे और बहू को मामूली चोटें आई हैं। दोनों सामान्य रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा तब हुआ जब बांदीपुर के रास्ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई।
