Get App

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की आज होगी मुलाकात, इन मसलों पर होंगी इनवेस्टर्स की करीबी निगाहें

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप और मोदी की बातचीत से मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और आईटी सर्विसेज जैसे सेक्टर्स को फायदा हो सकता है। लेकिन, सबसे ऊपर टैरिफ का मसला रह सकता है। ट्रंप का फोकस फिर से 'अमेरिका फर्स्ट' की पॉलिसी पर बना हुआ है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 2:52 PM
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की आज होगी मुलाकात, इन मसलों पर होंगी इनवेस्टर्स की करीबी निगाहें
ट्रंप हथियारों के एक्सपोर्ट के मसले पर भी जोर देंगे। वह अमेरिकी रक्षा उपकरणो का निर्यात बढ़ाने चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 13 फरवरी को होने वाली है। इस मीटिंग में कई मसलों पर बातचीत होने की उम्मीद है। इसलिए इनवेस्टर्स की करीबी नजरें इस मुलाकात पर लगी हैं। एक तरफ ट्रंप की कोशिश भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर होगी तो दूसरी तरफ मोदी इंडिया को ऐसे देश के रूप में पेश करने की कोशिश कर सकते हैं, जहां अमेरिकी इनवेस्टर्स के लिए निवेश के काफी मौके मौजूद हैं। अनुमान है कि दोनों नेता व्यापार, आर्थिक नीति और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

इन कंपनियों को हो सकता है फायदा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप (Donald Trump) और मोदी (Narendra Modi) की बातचीत से मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और आईटी सर्विसेज जैसे सेक्टर्स को फायदा हो सकता है। लेकिन, सबसे ऊपर टैरिफ का मसला रह सकता है। ट्रंप का फोकस फिर से 'अमेरिका फर्स्ट' की पॉलिसी पर बना हुआ है। उन्होंने अमेरिकी इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही है। इसका इसर इंडिया के एक्सपोर्ट पर भी पड़ेगा। खासकर इंडिया से अमेरिका को होने वाले फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल्स और आईटी सर्विसेज के एक्सपोर्ट पर असर पड़ सकता है।

बातचीत में टैरिफ का मसला अहम होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें