पूरे देश को जहां मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सॉफ्ट लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार था, वहीं कुछ लोग अलग-अलग तरीके से इसको लेकर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे थे। कुछ लोग चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआएं मांग रहे थे, जबकि कुछ तो बाकायदा पूजा-पाठ में भी जुट गए थे।
