Gurpreet Bassi Gogi Death: लुधियाना के AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, घर में मौजूद था परिवार

AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi: आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस से इस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। हालांकि रिश्तों में खटास के बाद वे आप में शामिल हो गए थे। गोगी अपनी ही सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाते रहते थे

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi: गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे।

लुधियाना पश्चिमी जिले से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की देर रात गोली लगने से मौत हो गई है। यह हादसा उनके घर पर हुआ है।  बताया जा रहा है कि गोगी के सिर में गोली लगी है। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा - तफरी मच गई। गोली लगने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई, विधायक अपने कमरे में अकेले थे। अपनी लाइसेंसी पिस्टल को साफ करते हुए गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है।

यह घटना शुक्रवार रात (11.30 बजे) हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अफसर और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

कांग्रेस से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा


गुरप्रीत गोगी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वो वो पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के बेहद नजदीकी थे। पिछली सरकार में पूर्व मंत्री के साथ आई रिश्तों में खटास की वजह से उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। फिर साल 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आप में शामिल हो गए थे। आप ने भी उन्हें आशु के ही खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया था। अपने ही राजनीतिक गुरु को पटखनी देने में कामयाब हुए गोगी बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल चुके थे मोर्चा

गोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी। इलाके में चार बार पार्षद रहे गोगी ने इस बार निकाय चुनाव में पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गईं।

AAP विधायक ने निधन पर जताया दुख

विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। अमृतसर पूर्व से आम आदमी पार्टी की विधायक जीवन ज्योत कौर ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गोगी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि अविश्वसनीय भी है। हमारे साथी विधायक गुरप्रीत गोगी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्म को शांति प्रदान करें।

Lal Bahadur Shastri Death: लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि आज, ताशकंद में हुआ था निधन, रहस्य बनकर रह गई मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।