Get App

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से एक दिन पहले राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2022 पर 4:19 PM
Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
29 मई को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी

दिवंगत गायक-अभिनेता से नेता बने शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) के माता-पिता ने आज शनिवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चंडीगढ़ मुख्यालय में हुई।

सूत्रों के मुताबिक, परिवार गृहमंत्री से मांग की है कि हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। आपको बता दें कि सिद्धू की पिछले महीने मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक के लिए इस समय पंजाब में हैं। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। मूसेवाला का परिवार गायक की हत्या की NIA और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग कर रहा है। इन मांगों पर बैठक में सिद्धू मूसेवाला के परिवार और गृह मंत्री शाह के बीच भी चर्चा हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें