Get App

Assembly Elections Results: सियासी पिच में खोखले साबित हो रहे हैं सिद्धू, कहीं के न रहे ‘गुरु’!

Punjab Election Result: पंजाब विधान सभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी की जीत पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बधाई दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 2:57 PM
Assembly Elections Results: सियासी पिच में खोखले साबित हो रहे हैं सिद्धू, कहीं के न रहे ‘गुरु’!
पंजाब में कांग्रेस की हार पर नवजोत सिंह सिद्धू की साख लगी दांव पर!

Assembly Elections Results: क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले नवोजत सिंह सिद्धू ने हंसी के मंच पर भी एक अलग छाप छोड़ी है। सियासी गलियारे में भी सिद्धू ने खूब नाम कमाया। BJP से कांग्रेस का दामन थामकर पंजाब का सीएम बनने के सपने देख रहे सिद्धू की सियासत अब डूबती नजर आ रही है। मैदान में उतरे सिद्धू की अमृतसर ईस्ट में 18 साल की कमान दांव पर है। नवजोत सिंह सिद्धू काफी पीछे चल रहे हैं। ड्रग्स केस में फंसे शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के परिणामों का ऐलान जारी है। इसबीच सिद्धू की यह जीत उनके सियासी करियर और दावों के लिए काफी अहम है। सिद्धू को साल 2021 में कांग्रेस में हुए बड़े बदलावों का सूत्रधार माना जा रहा है।

नाराज होकर BJP का छोड़ा था साथ

साल 2016 में शिरोमणि अकाल दल से अनबन के बीच सिद्धू ने BJP का साथ छोड़ दिया और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाले कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धू को मंत्री पद भी दिया गया। हालांकि, कैप्टन की तरफ से पद में बदलाव किए जाने के बाद सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन पार्टी नहीं छोड़ी। सिद्धू ने प्रचार अभियान में तेजी लाकर अपने सियासी कद इजाफा किया। पिछले साल ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। राज्य में पार्टी की कमान संभालने के कुछ समय बाद ही सिद्धू यहां भी नाराज हो गए और चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम पद संभालते ही पार्टी प्रमुख का पद भी त्याग दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें