बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अपने साथ पेपर स्प्रे लेकर आए थे शूटर, लेकिन नहीं कर पाए इस्तेमाल, पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे

Baba Siddiqui Murder: कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि एक्टर सलमान खान से नजदीकी के कारण NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। अधिकारी ने कहा, "हम सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी का दावा करने वाले उसे पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अपने साथ मिर्ची स्प्रे लेकर आए थे शूटर

मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि वे NCP नेता बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या की जांच में खूंखार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंगल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा फरार है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि तीनों अपने साथ ब्लैक पेपर स्प्रे ले जा रहे थे, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं कर पाए। DCP क्राइम ब्रांच दत्ता नलवाडे ने रविवार को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि वे हत्या में लॉरेंस बिश्नोई की कथित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कल रात (शनिवार रात) 9-9.30 बजे के बीच निर्मल नगर थाना अंतर्गत पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी को उनके बेटों के दफ्तर के बाहर गोली मार दी गई। अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। दो पिस्तौल और 28 राउंड बरामद किए गए हैं... हमारे पास 21 अक्टूबर तक आरोपियों की हिरासत है। हम मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रहे हैं।"

बाबा सिद्दीकी के पास कोई सिक्योरिटी नहीं थी


कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि एक्टर सलमान खान से नजदीकी के कारण NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। अधिकारी ने कहा, "हम सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी का दावा करने वाले उसे पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "बाबा सिद्दीकी के पास कोई सिक्योरिटी नहीं थी, लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस के 3 सुरक्षाकर्मी दिए गए थे। घटना के समय, हमारा एक सुरक्षाकर्मी उनके साथ था। हम इस मामले में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के एंगल सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।"

दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, एक फरार है। उन्होंने कहा, "घटनास्थल पर तीन लोग थे। दो को पकड़ लिया गया है और एक फरार है...क्राइम ब्रांच की 15 टीमें काम पर हैं।"

शूटर ने क्यों नहीं चलाया पेपर स्प्रे?

पुलिस ने कहा कि वे बाबा सिद्दीकी को बेहोश करने के लिए काली पेपर स्प्रे लाए थे, लेकिन केमिकल का इस्तेमाल नहीं कर सके, क्योंकि तीसरे आरोपी शिव कुमार गौतम ने NCP नेता पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा, "मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्तौल बरामद कीं। आरोपी पेपर स्प्रे लेकर आये थे, पहले आरोपी स्प्रे करने वाले थे फिर गोली चलाने वाले थे, लेकिन तीसरे आरोपी शिव कुमार गौतम ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी।"

कुछ नहीं कर पाए पुलिस कांस्टेबल: पुलिस

उन्होंने आगे कहा, "बाबा सिद्दीकी के साथ तीन कांस्टेबल थे, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। इस फायरिंग में एक और शख्स घायल हो गया है।"

निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25, 5 और 27 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 और धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Baba Siddiqui Murder: 'जो भी मिले उस पर गोली चला दो' शूटर्स को बाबा सिद्दीकी के साथ उनके बेटे जीशान की भी मिली थी सुपारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।