मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि वे NCP नेता बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या की जांच में खूंखार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंगल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा फरार है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि तीनों अपने साथ ब्लैक पेपर स्प्रे ले जा रहे थे, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं कर पाए। DCP क्राइम ब्रांच दत्ता नलवाडे ने रविवार को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि वे हत्या में लॉरेंस बिश्नोई की कथित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं।
