Badlapur Sex Assault Case: बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत ने महाराष्ट्र में एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। अक्षय शिंदे के परिवार ने इस घटना को "फर्जी एनकाउंट" बताया और न्याय की मांग की। जबकि महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि पुलिस ने "आत्मरक्षा" में कार्रवाई की। वहीं, विपक्ष ने न्यायिक जांच की मांग की और घटना पर सवाल उठाए। ठाणे के पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे ने घटना की जांच के लिए आठ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। मुंब्रा बाईपास के पास यह ङटना हुई थी, जब आरोपी को सोमवार (23 सितंबर) को जांच के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था।
