पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक निजी समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। केवल परिवार के सदस्यों और कुछ करीबियों की मौजूदगी में हुई इस शादी से बैंड, बाजा और बारात सभी नदारद थे। टेलीविजन और ट्विटर पर सामने आई तस्वीरों में भगवंत मान और उनकी दुल्हन कौर को आनंद कारज (सिख विवाह) की रस्म पूरी करते देखा जा सकता है।
