दिल्ली आबकारी घोटाला (Delhi Excise Scam) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेशी से एक दिन पहले भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता (KCR Daughter K Kavitha) ने काफी समय से लंबित महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) को जल्द पारित करने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह छह घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान कविता ने कहा कि अगर भारत को विकसित होना है, तो महिलाओं को राजनीति में अहम भूमिका निभानी होगी। इसके लिए पिछले 27 साल से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को लाना जरूरी है। यह तो शुरुआत भर है और देशभर में विरोध जारी रहेगा।
