Bihar Caste Survey: बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। जनगणना के मुताबिक, बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01% और सामान्य वर्ग यानी जनरल 15.52% हैं। बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि अनुसूचित जातियां 19 प्रतिशत से कुछ अधिक हैं। जबकि अनुसूचित जनजातियां 1.68 प्रतिशत हैं। बिहार की आबादी में ऊंची जातियां यानी 'सवर्ण' 15.52 प्रतिशत (ब्राह्मण 3.65 फीसदी) हैं। नीतीश कुमार प्रशासन के तहत किया गया यह सर्वेक्षण काफी बहस और कानूनी जांच का विषय रहा है।