Get App

Bihar: 'आंख सेकने जा रहे हैं' नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर लालू की टिप्पणी से मचा बवाल

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने नीतीश कुमार की महिला रैली पर लालू यादव की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। रंजन ने कहा, "लालू को नहीं पता होगा कि बिहार के लोगों ने उन्हें अतीत में कैसे बर्दाश्त किया। ये घृणित मानसिकता वाले लोग हैं। उनका असली चरित्र अब सामने आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 2:04 PM
Bihar: 'आंख सेकने जा रहे हैं' नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर लालू की टिप्पणी से मचा बवाल
Bihar: 'नैन सेकने जा रहे हैं' नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर लालू की टिप्पणी से मचा बवाल

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। लालू यादव ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री की योजनाबद्ध महिला संवाद यात्रा के बारे में कहा, "वे नैन सेकने जा रहे हैं।" उनकी यह टिप्पणी तब आई, जब नीतीश कुमार ने महिला संवाद यात्रा शुरू करने की योजना की घोषणा की। ये एक राज्य पहल है, जिसका मकसद महिलाओं से सीधे जुड़ना है।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने नीतीश कुमार की महिला रैली पर लालू यादव की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। रंजन ने कहा, "लालू को नहीं पता होगा कि बिहार के लोगों ने उन्हें अतीत में कैसे बर्दाश्त किया। ये घृणित मानसिकता वाले लोग हैं। उनका असली चरित्र अब सामने आ गया है।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव की टिप्पणी की निंदा की। चौधरी ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल चिंता पैदा करता है। चौधरी ने कहा, "लालू यादव को अस्पताल जाने पर विचार करना चाहिए।" उन्होंने सुझाव दिया कि पूर्व नेता की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें