Bihar News: बिहार (Bihar) के सत्तारूढ़ गठबंधन में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच तनाव की खबरें जोरों पर हैं। अटकलें ऐसी भी हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर पलटी मार कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हो सकते हैं। खुद बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी ऐसा कह दिया कि अगर शीर्ष नेतृत्व JDU प्रमुख के साथ जाने का फैसला करता है, तो बीजेपी की राज्य इकाई को कोई समस्या नहीं होगी।
