Get App

कोरोमंडल दुर्घटना में पाड़ितों को मुआवजे में दिए गए 2,000 के नोट? पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया ममता बनर्जी सरकार पर आरोप

बालासोर रेल हादसे मे मारे गए लोगों के परिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गाया है। पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की तरफ से ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया गया है। हालांकि अब इसे लेकर पश्चिम बंगाल की बेजीपी इकाई और राज्य की सत्ता धारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस आमने सामने आ गई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 7:05 PM
कोरोमंडल दुर्घटना में पाड़ितों को मुआवजे में दिए गए 2,000 के नोट? पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया ममता बनर्जी सरकार पर आरोप
बालासोर रेल हादसे मे मारे गए लोगों के परिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गाया है

ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Train Accident) के दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट के बाद अब अलग अलग राज्य सरकारों की तरफ से राहत और मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। बालासोर रेल हादसे मे मारे गए लोगों के परिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गाया है। पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की तरफ से ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया गया है। हालांकि अब इसे लेकर पश्चिम बंगाल की बेजीपी इकाई और राज्य की सत्ता धारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस आमने सामने आ गई है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाया है कि मुआवजे की राशि 2,000 के नोटों में दी जा रही है।

क्या आरोप लगाए सुकांत मजूमदार ने

सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पीड़ितों को 2 हजार के नोटों में मुआवजे की राशि दे रही है। जिसे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है। इससे संबंधित एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के साउथ परगना जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों को 2 हजार के नोटों की के साथ देखा जा रहा है।

UP: लखनऊ में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव, आरोपी शाहिद गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने पूछे यह सवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें