Get App

'जहां PM मोदी कहें...', कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर दिया ये जवाब

महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर विचार किए जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “ये पूरी तरह से अटकलबाजी है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ नहीं बताया। मैं प्रधानमंत्री जी को पहले ही बता चुका हूं कि वे जहां चाहें, जिस पद पर चाहें, मैं उसके लिए तैयार हूं"

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 9:57 PM
'जहां PM मोदी कहें...', कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर दिया ये जवाब
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर दिया ये जवाब (FILE PHOTO)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने गुरुवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के नए राज्यपाल (Governor) के पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। कैप्टन ने इसे 'पूरी तरह से अटकलबाजी' बताया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद के लिए उनके नाम पर विचार किए जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “ये पूरी तरह से अटकलबाजी है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ नहीं बताया। मैं प्रधानमंत्री जी को पहले ही बता चुका हूं कि वे जहां चाहें, जिस पद पर चाहें, मैं उसके लिए तैयार हूं।"

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता का ये बयान उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद छोड़ने की इच्छा जताई है।

कोश्यारी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से अपने कर्तव्यों से मुक्त करने की इच्छा जताई थी। कई विवादों के चलते महाराष्ट्र विपक्ष ने भी उनका इस्तीफा मांगा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें