कांग्रेस (Congress) ने हरियाणा (Haryana) से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) में कथित तौर पर ‘क्रॉस वोटिंग’ करने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई को शनिवार को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। वहीं बिश्नोई ने पार्टी की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 2016 और अन्य कई मौकों पर भी अगर पार्टी इतनी ही तेजी से कदम उठाती, तो उसकी आज यह हालत नहीं होती।
