Get App

Congress Protest: राहुल गांधी से ED ने 3 दिन में 30 घंटे की पूछताछ, आज देशभर में राजभवनों का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय पर हमला बोला और उसके कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस आज सभी राजभवनों का घेराव करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2022 पर 10:25 AM
Congress Protest: राहुल गांधी से ED ने 3 दिन में 30 घंटे की पूछताछ, आज देशभर में राजभवनों का घेराव करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पिछले 3 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय पर हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उसके कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी।

हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर दाखिल नहीं हुए और न ही उन्होंने बल प्रयोग किया। बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार तीन दिनों तक करीब 30 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज इस मामले पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मिलने वाला है।

दिल्ली पुलिस पर कांग्रेस दफ्तर जबरन घूसने का आरोप

सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि बीजेपी और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की हर सीमा पार गई। बीजेपी के इशारे पर पुलिस दरवाजे तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय में घुसी और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीटा। अब लगता है कि प्रजांतत्र की हत्या हो चुकी है, संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें