कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार को कहा कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं, तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार (Gandhi Family) की सलाह और सहयोग लेने में कोई शर्म नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में अपनी ताकत लगाई है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव में ‘प्रतिनिधियों के उम्मीदवार’ हैं।
