Get App

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी

Arvind Kejriwal: 25 जुलाई को कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी थी, जबकि भ्रष्टाचार मामले में उनकी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। 26 जून को सीबीआई ने एक विशेष जज की अनुमति के बाद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के अंदर से गिरफ्तार किया था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 11:07 AM
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं

Delhi Excise Scam: राष्ट्रीय राजधानी में एक अदालत ने कथित आबकरी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार (31 जुलाई) को 13 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष जज कावेरी बावेजा ने मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता की हिरासत भी 13 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। कोर्ट ने इससे संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया और कविता की न्यायिक हिरासत 9 अगस्त तक बढ़ा दी। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है।

आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किए जाने के बाद जज ने यह आदेश पारित किया। अदालत ने 25 जुलाई को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी थी। जबकि भ्रष्टाचार मामले में उनकी हिरासत 8 अगस्त तक के लिए बढ़ाई गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही जांच से संबंधित मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि, वह अब भी तिहाड़ जेल में बंद हैं क्योंकि उन्होंने मामले में जमानत बॉण्ड नहीं भरा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

ED के बाद सीबीआई ने भी किया गिरफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें