Get App

Eid 2023: कांवड़ियों की तरह ईद के दिन नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना चाहते हैं सपा विधायक, सरकार से मांगी इजाजत

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पिछले साल माघ मेले के दौरान गंगा स्नान के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने का मामला खूब चर्चा में रहा। इस बीच, अब समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक स्वामी ओमवेश (Swami Omwesh) ने मांग की है कि ईद के दिन कांवड़ियों की तरह नमाजियों पर भी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएं

Edited By: Akhileshअपडेटेड Apr 05, 2023 पर 3:38 PM
Eid 2023: कांवड़ियों की तरह ईद के दिन नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना चाहते हैं सपा विधायक, सरकार से मांगी इजाजत
Eid 2023: विधायक ईद की नमाज के वक्त दो क्विंटल फूल से पुष्प वर्षा कर मुस्लिम श्रद्धालुओं का स्वागत करना चाहते हैं

Eid Ul Fitr 2023: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पिछले साल माघ मेले के दौरान गंगा स्नान के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने का मामला खूब चर्चा में रहा। इस बीच, अब समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक स्वामी ओमवेश (Swami Omwesh) ने मांग की है कि ईद के दिन कांवड़ियों की तरह नमाजियों पर भी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएं। इसके लिए उन्होंने बिजनौर जिले के जिलाधिकारी (DM) को एक चिट्ठी लिखी है और ईद के मौके पर नमाजियों पर फूल बरसाने की अनुमति मांगी है। बता दें कि स्वामी ओमवेश बिजनौर के ही चांदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा विधायक स्वामी ने नमाजियों पर नमाज पढ़ते वक्त हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी बिजनौर से चिट्ठी लिखकर अनुमति मांगी है। स्वामी ओमवेश ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वह ईद के मौके पर पुष्प वर्षा करना चाहते हैं, इसके लिए प्रशासन उनको अनुमति दे।

चिट्ठी में आगे लिखा गया है कि हेलीकॉप्टर से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। विधायक ओमवेश ने इसको लेकर प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि उनके इस काम से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि फूल भरकर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा और फिर चांदपुर क्षेत्र की ईदगाह पर आधे घंटे तक फूलों की बारिश करने के बाद लौट जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें