विदेश मंत्री जयशंकर का राहुल गांधी पर निशाना, कहा विदेशी धरती पर कुछ चीजें राजनीति से परे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो कुछ चीजें राजनीति से परे होती हैं। जयशंकर ने शनिवार को यह बातें कहीं। जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद केपटाउन में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। यहां पर उन्होंने कहा कि वे अपने बारे में बात करने आए हैं। वे विदेश यात्रा के दौरान राजनीति नहीं करते हैं

अपडेटेड Jun 04, 2023 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि विदेशी धरती पर कुछ बातें राजनीति से परे होती हैं

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल वहां पर रहने वाले कुछ एनआरआई (NRI) से भी मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कुछ हमले भी किये। इस पर अब केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि विदेशी धरती पर कुछ बातें राजनीति से परे होती हैं।

क्या कहा जयशंकर ने

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो कुछ चीजें राजनीति से परे होती हैं। जयशंकर ने शनिवार को यह बातें कहीं। जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद केपटाउन में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। यहां पर उन्होंने कहा कि वे अपने बारे में बात करने आए हैं। वे विदेश यात्रा के दौरान राजनीति नहीं करते हैं।


सवालों के जवाब दे रहे थे जयशंकर

एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि देखिए मैं केवल अपने बारे में बात कर सकता हूं। जब भी मैं विदेश जाता हूं तो कोशिश करता हूं कि राजनीति ना करूं। मैं अपने देश में किसी भी जोरदार बहस के लिए तैयार हूं। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आप जानते हैं एक लोकतांत्रिक संस्कृति में सभी की एक सामूहिक भागीदारी होती है। एस सामूहिक छवि होती है। ये बातें कभी कभी राजनीति से बड़ी होती हैं। जब भी आप देश के बाहर होते हैं तो मुझे लगता है कि ये बातें अहम होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी से अलग हो सकता हूं। मैं आपसे यह कह भी सकता हूं, लेकिन मैं अपने देश में इसके बारे में बात करूंगा।

Coromandel Express Accident: ओडिशा के दर्दनाक ट्रेन हादसे पर PM मोदी का कड़ा संदेश, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

राहुल ने अमेरिका की धरती से साधा था पीएम पर निशाना

बता दें कि राहुल गांधी 10 दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं। जहां पर उनके अलग अलग संबोधन हो रहे हैं। अपने इन्हीं संबोधनों के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। जिसे लेकर अब विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।