Get App

पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने थामा BJP का दामन, 2024 से पहले पंजाब में मिल सकती है अहम भूमिका

BJP में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने कहा, "कांग्रेस में हमारी तीन पीढ़ियां हैं। यह हमारे लिए आसान समय नहीं था। हम हमेशा कांग्रेस को परिवार मानते थे"

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2022 पर 2:44 PM
पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने थामा BJP का दामन, 2024 से पहले पंजाब में मिल सकती है अहम भूमिका
सुनील जाखड़ ने थामा BJP का दामन (Pic- BJP)

कांग्रेस (Congress) से अचानक बाहर होने के बाद, PPCC के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने गुरुवार दोपहर को दिल्ली में बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होने के साथ ही जाखड़ एक नई राजनीतिक पारी के लिए भी तैयार हैं।

भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा, "कांग्रेस में हमारी तीन पीढ़ियां हैं। यह हमारे लिए आसान समय नहीं था। हम हमेशा कांग्रेस को परिवार मानते थे।"

उन्होंने कहा, "आज, BJP मुझे केवल इसलिए शामिल कर रही है, क्योंकि सुनील जाखड़ ने व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने कभी बंटवारे की राजनीति नहीं की। आज देश में राष्ट्रवाद की जरूरत है। यह भावना केवल एकता की भावना से ही आ सकती है।"

जाखड़ ने कहा कि गांधी परिवार के साथ संबंध तोड़ने का उनका फैसला व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि पंजाब की स्थिरता और राज्य की रक्षा के हित में था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें