पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहना सिंह की गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया हालात बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि 92 साल के सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।
