Get App

PM मोदी ने गुजरात के मोढेरा को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव घोषित किया, जानें क्या है खास

पीएम मोदी ने कहा कि मोढेरा को सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता था और अब इसे सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी जाना जाएगा

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 9:18 PM
PM मोदी ने गुजरात के मोढेरा को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव घोषित किया, जानें क्या है खास
मोढेरा देश का पहला गांव है जहां पर 24 घंटे सौर ऊर्जा की आपूर्ति हो रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित मोढेरा को सातों दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा आपूर्ति वाला गांव घोषित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मोढेरा को अब "सौर ऊर्जा से चलने वाले गांव" के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोढेरा को सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता था और अब इसे सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी जाना जाएगा।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मोढेरा देश का पहला गांव है जहां पर 24 घंटे सौर ऊर्जा की आपूर्ति हो रही है। यह बिजली यहां के 1,300 आवासों और सरकारी कार्यालयों पर लगे सोलर पैनल से उत्पादित हो रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें