Get App

Haryana Cabinet Portfolios: हरियाणा में हो गया मंत्रालय का बंटवारा, CM सैनी के पास गृह-वित्त, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Haryana Ministers Portfolio: हरियाणा में BJP की नायब सिंह सैनी सरकार ने मंत्रियों का बंटवारा कर दिया है। शपथग्रहण के चौथे दिन, रविवार देर रात सभी 14 मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान किया गया है। सूबे के सीएम सैनी ने गृह, वित्त एक्साइज एंड टैक्सेशन समेत 12 मंत्रालय अपने पास रखे हैं। अनिल विज को तीन मंत्रालय मिले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 8:31 AM
Haryana Cabinet Portfolios: हरियाणा में हो गया मंत्रालय का बंटवारा, CM सैनी के पास गृह-वित्त, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Haryana Ministers Portfolio: नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया है। राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पास 12 मंत्रालय रखे हैं। जिसमें गृह, वित्त, अबकारी जैसे अहम विभाग शामिल हैं। देर रात सभी मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। अनिल विज, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती राव और गौरव गौतम को 3-3 विभाग गए हैं। महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग मिले हैं। कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राजेश नागर को 2-2 विभाग दिए गए हैं।

पोर्टफोलियो बंटवारे के तहत अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और लेबर विभाग दिया गया है। वहीं, श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, राव नरबीर को उद्योग और पर्यावरण विभाग मिला है। वहीं अरविंद शर्मा को जेल विभाग दिया गया है। कृष्णलाल पंवार को पंचायत विकास और खदान, जियोलॉजी विभाग दिया गया है।

सीएम सैनी के पास कौन-कौन से विभाग

सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पास गृह और वित्त के अलावा आबकारी और टैक्स, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच, कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी विभाग रखा है। बता दें कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में सीएम सैनी और उनके 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली चले गए थे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ 2 दिन की चर्चा के बाद मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें