Get App

हिमाचल सरकार अपने 2 लाख कर्मचारियों को देगी नए वेतनमान, जानें पूरी डिटेल

नए वेतनमान और संशोधित पेंशन से सरकारी खजाने पर सालाना 4,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2021 पर 10:59 AM
हिमाचल सरकार अपने 2 लाख कर्मचारियों को देगी नए वेतनमान, जानें पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) ने अपने कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत नए वेतनमान की घोषणा की है। राज्य सरकार ने अपने करीब दो लाख कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान (Revised pay scales) देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक बयान में बताया गया कि इससे राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 4,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को जनवरी 2022 का वेतन संशोधित वेतनमान में फरवरी 2022 में देय होगा।

COVID-19: देश में 24 घंटे में कोरोना के सामने आए 5,326 नए केस, 453 लोगों की गई जान

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही कर्मचारियों को बकाया के रूप में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत प्रदान कर चुकी है। इससे पहले सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को अब दो साल में नियमित किया जाएगा। अभी तक ऐसे कर्मचारियों को तीन साल में नियमित किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें