I-T raids at Rana Gurjeet Singh residence: आयकर विभाग ने गुरुवार (6 फरवरी) को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी पिछले 32 घंटों से जारी है। गुरुवार सुबह उनके बंगले और फ्लैटों पर छापेमारी शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में उनके अन्य ठिकानों पर भी छापे चल रही है।
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे छापेमारी शुरू की। उनके आवास के बाहर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान तैनात किए गए थे। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।
बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की सूचना नहीं दी गई थी। जांच के दौरान विधायक ऑफिस के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद पाए गए। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच के डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी शेयर करने से बच रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-4, सेक्टर-9 और सेक्टर-3 में राणा गुरजीत सिंह के आवासों के साथ-साथ कपूरथला में उनके घर पर केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी किस मामले में की गई है।
रेड के बारे में खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गुरजीत सिंह कपूरथला सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वह पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक हैं।
राणा गुरजीत सिंह 2004 से 2009 तक जालंधर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह पंजाब सरकार में बिजली और सिंचाई जैसे बड़े विभागों की देखरेख करते हुए महत्वपूर्ण मंत्री पद पर रहे।
साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर कपूरथला निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। उसके बाद उनके बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह ने सुल्तानपुर लोधी निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। इससे इस इलाके में उनके के राजनीतिक गढ़ का और बड़ा प्रदर्शन हुआ।