Get App

Jahangirpuri Demolition: अब दो हफ्ते तक नहीं होगी तोड़फोड़, ऑपरेशन बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह बुधवार को हुई तोड़फोड़ पर भी गंभीरता से विचार करेगी, क्योंकि SC के आदेशों के बाद भी तोड़फोड़ जारी रखी गई थीण

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 12:38 PM
Jahangirpuri Demolition: अब दो हफ्ते तक नहीं होगी तोड़फोड़, ऑपरेशन बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक
जहांगीरपुरी में ऑपरेशन बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके (Jahangirpuri Violence) में इमारतों को गिराने (Jahangirpuri Demolition) के मुद्दे पर अगले आदेश तक यथास्थिति बढ़ा दी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दो हफ्ते तक यथास्थिति (तोड़फोड़ पर रोक) बनाए रखी जाएगी।

जस्टिस एल नागेश्वर राव और बी आर गवई की बैंच ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर केंद्र और दूसरी पार्टियों को नोटिस जारी किया है। याचिका में दावा किया गया था कि दंगों के 'मुस्लिम आरोपियों' की इमारतों को तोड़ा जा रहा है।

अदालत ने कहा, "अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखी जाएगी ... दो हफ्ते के बाद फिर सुनवाई होगी और तब तक दलीलें पूरी की जाएंगी।"

PTI के मुताबिक, शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह बुधवार को हुई तोड़फोड़ पर भी गंभीरता से विचार करेगी, क्योंकि SC के आदेशों के बाद भी तोड़फोड़ जारी रखी गई थी। हालांकि, NDMC मेयर को सूचित किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें