Get App

Jairam Ramesh ने खरीदी Tata Nexon EV, जानिए क्यों Nitin Gadkari को दिया इसका क्रेडिट

जयराम रमेश ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत में 2035 तक सभी प्रकार के पेट्रोल और डीजल वाहनों का निर्माण बंद हो जाना चाहिए और साथ ही ईवी की कॉस्ट में खासी कमी आनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2022 पर 10:37 AM
Jairam Ramesh ने खरीदी Tata Nexon EV, जानिए क्यों Nitin Gadkari को दिया इसका क्रेडिट
22 मार्च को जयराम रमेश ने राज्यसभा में बजट सेशन के दौरान नितिन गडकरी के सामने पेट्रोल और डीजल वाहनों को बाहर करने और कीमतें घटाकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (electric vehicles) को प्रोत्साहन दिए जाने पर चिंता जाहिर की थी

Jairam Ramesh buys Tata Nexon EV : भारत में ऐसा कम ही होता है कि किसी खास मुद्दे पर विपक्षी नेता आपस में तालमेल बिठा लें और एक नेता से प्रेरणा भी लें। हाल में ऐसे ही एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने बजट सेशन, 2022 के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) के साथ सवाल-जवाब के बाद टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) खरीदने की पुष्टि की है।

रमेश को यह भरोसा

कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी (संचार) ने 6 अगस्त को ट्विटर के जरिये कहा, “22 मार्च को @nitin_gadkari के साथ सवाल-जवाब के बाद, मुझे एक Tata Nexon EV मिल गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत में 2035 तक सभी प्रकार के पेट्रोल और डीजल वाहनों का निर्माण बंद हो जाना चाहिए और साथ ही ईवी की कॉस्ट में खासी कमी आनी चाहिए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें