Jharkhand Political Crisis: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अयोग्यता पर अनिश्चितता के बीच सत्तारूढ़ UPA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से मुलाकात की। नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राजभवन से 'लीक' की गई जानकारी, राज्य में 'राजनीतिक अस्थिरता पैदा' कर रही है।
