Get App

PWD तबादला धांधली: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद के OSD और 5 अन्य अधिकारी सस्‍पेंड

उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) अनिल कुमार पांडे पर तबादलों में हुई गड़बड़ियों की गाज गिरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 12:10 PM
PWD तबादला धांधली: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद के OSD और 5 अन्य अधिकारी सस्‍पेंड
इस पूरे मामले पर जितिन प्रसाद चुप्पी साधे हुए हैं। वह किसी के कॉल का भी जवाब नहीं दे रहे हैं

उत्तर प्रदेश में कथित PWD तबादला धांधली को लेकर योगी आदित्‍यनाथ सरकार एक्शन मोड में है। उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) अनिल कुमार पांडे पर तबादलों में हुई गड़बड़ियों की गाज गिरी है।

जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे का तबादला कर दिया गया है। वहीं, चीफ इंजीनियर समेत पांच अन्य अधिकारियों को राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है।

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद PWD विभाग का कार्यभार संभालने के 13 महीने बाद कथित तबादला पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में है।

एक जांच में प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे को विभाग में गलत तरीके से तबादलों के लिए सीधे जिम्मेदार पाया गया था। इसके बाद अब जितिन प्रसाद पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पांडे को उन्होंने ही चुना था। मंत्री का सारा काम का पांडे ही संभालते थे और विभागीय फाइलें ओएसडी के माध्यम से ही मंत्री के पास जाती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें