Sri Lanka Polls: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, 44 साल में पहली बार सीधे तौर पर राष्ट्रपति चुनेगी संसद, जानें बड़ी बातें

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के तीन मुख्य दावेदार कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, पूर्व पत्रकार दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी की नेता अनुरा कुमारा दिसानायके हैं

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है

Sri Lanka presidential Elections: श्रीलंका में आज 20 जुलाई को राष्ट्रपति पद (Presidential Election) का चुनाव हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। कोलंबो में राष्ट्रपति चुनाव से पहले संसद के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई। राष्ट्रपति चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। सांसदों ने मंगलवार को उम्मीदवारों के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित तीन लोगों के नामों का प्रस्ताव किया।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। नए राष्ट्रपति नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए पद पर रहेंगे। राजपक्षे ने अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन को लेकर सरकार के खिलाफ हो रहे जन आंदोलन के बाद इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें- Netflix के अगले साल प्रॉफिट में आने की उम्मीद से शेयर बाजार ने मनाया जश्न, शेयर उछले


राष्ट्रपति चुनाव में विक्रमसिंघे (73) का मुकाबला दुल्लास अल्हाप्पेरुमा (63) और अनुरा कुमारा दिसानायके (53) से होगा। अल्हाप्पेरुमा कट्टर सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (SLPP) पार्टी के सदस्य हैं।

वहीं, दिसानायके वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के प्रमुख सदस्य हैं। श्रीलंका के प्रमुख विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया के नेता एस प्रेमदासा ने मंगलवार को कहा कि वह अलहाप्पेरुमा को समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो रहे हैं।

बड़ी बातें

- देश में अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहने पर भड़के विरोध प्रदर्शनों के चलते देश छोड़कर भागे गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए राष्ट्रपति के लिए आज चुनाव होगा।

- श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के तीन मुख्य दावेदार कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, पूर्व पत्रकार दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी की नेता अनुरा कुमारा दिसानायके हैं।

- 44 साल में पहली बार श्रीलंका की संसद गोटाबाया राजपक्षे को बदलने के लिए एक त्रिकोणीय मुकाबले में सीधे राष्ट्रपति का चुनाव करेगी, जो पिछले हफ्ते विदेश भाग गए थे। रानिल विक्रमसिंघे पिछले हफ्ते राजपक्षे के सिंगापुर भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।

- श्रीलंका में आज के राष्ट्रपति चुनाव में एक दुर्लभ अवसर होगा, जब सदन के अध्यक्ष मतदान करेंगे। 1978 के बाद से राष्ट्रपति पद के इतिहास में कभी भी संसद ने राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान नहीं किया था।

- नया राष्ट्रपति राजपक्षे का शेष कार्यकाल नवंबर 2024 तक चलेगा। श्रीलंका को अपने 2.2 करोड़ लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अगले छह महीनों में करीब 5 अरब डॉलर की जरूरत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।