Netflix के अगले साल प्रॉफिट में आने की उम्मीद से शेयर बाजार ने मनाया जश्न, शेयर उछले

ऑफ्टर-आवर ट्रेडिंग में नेटफ्लिक्स के शेयर में 7 फीसदी उछाल देखने को मिला। बिजनेस ग्रोथ को लेकर चिंता की वजह से इस साल नेटफ्लिक्स के शेयर करीब 67 फीसदी गिर चुके हैं। नेटफ्लिक्स अमेरिकी कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रिमिंग कंपनी भी है

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
नेटफ्लिक्स की ग्रोथ शुरुआत में बहुत तेज रही। लेकिन, डिजनी, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी और एपल जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के स्ट्रिमिंग सर्विसेज में भारी निवेश करने के बाद नेटफ्लिक्स की ग्रोथ पर असर दिखा।

Netflix ने मंगलवार को अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। अप्रैल से जून तिमाही में नेटफ्लिक्स की प्रति शेयर आय (EPS) 3.20 डॉलर रही। यह शेयर बाजार के 2.94 डॉलर के अनुमान से ज्यादा है। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि डॉलर में मजबूती का असर रेवेन्यू पर पड़ा है। अप्रैल-जून तिमाही में यह 9 फीसदी बढ़कर 7.97 अरब डॉलर रहा। यह 8.04 अरब डॉलर की एनालिस्ट्स के अनुमान के मुकाबले कम है।

कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या इस साल अप्रैल से जून के दौरान 9,70,000 घटी है। यह कंपनी के अनुमान के मुकाबले कम है। कंपनी ने यह भी कहा है कि तीसरी तमाही में उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसका कंपनी के शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा।

ऑफ्टर-आवर ट्रेडिंग में नेटफ्लिक्स के शेयर में 7 फीसदी उछाल देखने को मिला, जिससे इसका प्राइस 216 डॉलर पर पहुंच गया। बिजनेस ग्रोथ को लेकर चिंता की वजह से इस साल नेटफ्लिक्स के शेयर करीब 67 फीसदी गिर चुके हैं। नेटफ्लिक्स अमेरिकी कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रिमिंग कंपनी भी है।


यह भी पढ़ें : सितंबर 2022 तक बाजार में थमेगी गिरावट, लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अभी सही वक्त

नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वह उसने अगले साल ऐड-सपोर्टेड ऑप्शन लॉन्च करने का प्लान बनाया है। उसने यह भी कहा है कि डॉलर में मजबूती से विदेश में उसे अपने सब्सक्राइबर्स से होने वाली कमाई पर असर पड़ रहा है।

अमेरिकी स्ट्रिमिंग सर्विस ने अप्रैल में कहा था कि अप्रैल-जून तिमाही में उसके कस्टमर्स की संख्या में 20 लाख कमी आ सकती है। इस अनुमान ने वॉल स्ट्रीट को चौंकाया था। फिर, लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे।

Refinitiv के पोल में शामिल एनालिस्ट्स का कहना है कि दूसरी तिमाही में नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या में उतनी कमी नहीं आई है, जितनी उम्मीद की जा रही थी। कंपनी ने कहा है कि जुलाई से सितंबर तिमाही में उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में 10 लाख इजाफा हो सकता है। ज्यादातर एनालिस्ट्स का मानना है कि तीसरी तिमाही में नए ग्राहकों की संख्या 18.4 लाख रहेगी।

Wedbush Securities के एनालिस्ट Michael Pachter ने कहा, "नेटफ्लिक्स के शेयर में तेजी इसलिए आई है, क्योंकि ग्रोथ सुस्त होने के बाद इसके शेयरों को डाउनग्रेड किया गया था। कंपनी अपना खर्च घटा रही है। कंपनी के अगले साल अच्छे मुनाफा में आ जाने की उम्मीद है।"

नेटफ्लिक्स की ग्रोथ शुरुआत में बहुत तेज रही। लेकिन, डिजनी, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी और एपल जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के स्ट्रिमिंग सर्विसेज में भारी निवेश करने के बाद नेटफ्लिक्स की ग्रोथ पर असर दिखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।