JPC on Waqf Bill Row: वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक के दौरान शुक्रवार को भारी हंगामा देखने को मिला। बवाल के बाद JPC में शामिल 10 विपक्षी सदस्यों को समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल के खिलाफ विरोध जताने तथा प्रक्रियाओं को लेकर मनमानी करने का आरोप लगाए जाने के बाद एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विपक्षी सदस्यों ने पाल पर कार्यवाही को एक तमाशा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वह सरकार के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
