Karnataka Exit Poll Result 2023: पढ़ें सभी एग्जिट पोल के नतीजे एक साथ
#ExitPoll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इसके साथ ही तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल्स भी सामने आ चुके हैं। कुछ एग्जिट पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई गई है। हालांकि, इन सभी पोल्स के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है...
Zee News-Matrize Exit Poll 2023: जी न्यूज के एग्जिट पोल में 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 103 से 118 सीटें, बीजेपी को 79 से 94 और JDS को 25 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है।
News Nation-CGS Exit Poll: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP को 114 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस को 86 और JDS को 21 सीटें मिलने का अनुमान है।
Republic TV-P MARQ Exit Poll: रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है। राज्य में BJP को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिल सकती हैं। जबकि JDS को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है।
Suvarna News-Jan Ki Baat एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP को 94 से 117 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस 91-106 सीटों पर जीत सकती है। वहीं JDS को 14-24 सीटें मिलने का अनुमान है।
TV 9 Bharatvarsh-Polstrat Predict एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, BJP को 88 से 98 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, JDS को इस एग्जिट पोल में 21 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है।
Asianet Suvarna-Jan Ki Baat Exit Poll एग्जिट पोल पोल के मुताबिक, BJP को 94 से 117 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस 91 से 106 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं JDS को 14 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है।
ABP-CVoter Exit Poll: एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100 से 112 सीटें, बीजेपी को 83 से 95 और JDS को 21 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है।