Get App

Land For Job Scam: लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत अन्य सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है। दिल्ली कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सभी को जमानत दी है। इससे पहले लालू, राबड़ी देवी और मीसा भारती राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए इन सभी को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था

Akhileshअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 12:28 PM
Land For Job Scam: लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी और मीसा भारती समेत मामले में सभी 16 आरोपियों को जमानत दे दी है

Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बेटी एवं RJD सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) सहित अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इनकी जमानत का विरोध नहीं किया।

कोर्ट ने कहा कि CBI ने गिरफ्तारी के बिना चार्जशीट दायर की है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सभी को जमानत दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी और मीसा भारती समेत इस मामले से जुड़े सभी 16 आरोपियों को जमानत दे दी है।

इससे पहले लालू, राबड़ी देवी और मीसा भारती राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए इन सभी को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन ली गई थी। इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल 18 मई को केस दर्ज किया था।

व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें