Get App

Lok Sabha Election 2024: आखिलेश यादव का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव के बाद में होगा 'बड़ा परिवर्तन'

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश ने 'समाजवादी PDA साइकिल यात्रा' के समापन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "2024 के बाद देश में अलग तरह का और बड़ा परिवर्तन होगा। समाजवादी PDA यात्रा ने बड़ा संदेश देने का काम किया है। यही PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) BJP और NDA (भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का मुकाबला करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2023 पर 8:53 PM
Lok Sabha Election 2024: आखिलेश यादव का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव के बाद में होगा 'बड़ा परिवर्तन'
Lok Sabha Election 2024: आखिलेश यादव का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव के बाद में होगा 'बड़ा परिवर्तन'

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बाद देश में एक 'बड़ा परिवर्तन' होगा और आने वाले समय में समाजवादियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। अखिलेश ने यहां 'समाजवादी PDA साइकिल यात्रा' के समापन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "2024 के बाद देश में अलग तरह का और बड़ा परिवर्तन होगा। समाजवादी PDA यात्रा ने बड़ा संदेश देने का काम किया है। यही PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) BJP और NDA (भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का मुकाबला करेगा।"

उन्होंने दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में साइकिल वालों (सपा उम्मीदवारों) की जीत होगी। PDA ही लोकसभा चुनाव में NDA को हराएगा। PDA की ताकत देखकर अब कई दल जातिवार जनगणना का समर्थन कर रहे हैं। अब से पहले ये जनगणना रोकने वाले दल भी अब जाति जनगणना के पक्ष में आ गए हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा, "समाजवादी लोग लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। जातीय जनगणना होगी, तभी सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आयेगी तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएगी।"

उन्होंने साइकिल यात्रा करके आये पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नौजवान आगे के संघर्ष के लिए तैयार रहें। देश की राजनीति जिस दिशा में जा रही है, उसमें आने वाले समय में समाजवादियों की भूमिका सबसे अहम होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें